बिहार : राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने दी होली की बधाई

पटना, 19 मार्च (आईएएनएस)। बिहार के राज्यपाल लालजी टंडन और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने देशवासियों और राज्यवासियों को रंगों के त्योहार होली की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

राज्यपाल ने अपने शुभकामना संदेश कहा है, “उल्लास और उमंग के इस त्योहार में हम आपसी रंजिशों को भूलकर प्रेम और भाईचारा के रंगों में रंग जाते हैं। भारतीय लोक संस्कृति से जुड़े इस अनूठे त्योहार से हमारी सामाजिक समरसता तथा राष्ट्रीय एकता की भावना सुदृढ़ होती है।”

राज्यपाल ने इस पावन पर्व को खुशी और उमंग के साथ मनाने की अपील करते हुए कहा कि जिससे देश और समाज में सुख-शांति रहे और राज्य तेजी से विकास पथ पर आगे बढ़ता रहे।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लोगों को होली की शुभकामना देते हुए अपने संदेश में कहा कि होली का यह पवित्र त्योहार राज्यवासियों की जिंदगी में खुशियों का नया रंग लेकर आएगा।

उन्होंने कहा, “यह पवित्र त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। इस पर्व की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि बिना किसी भेदभाव के लोग एक दूसरे के प्रति प्रेम-सद्भाव का व्यवहार रखते हैं। लोग आपस में मिलकर खुशियां बांटते हैं। होली सामाजिक समरसता का भी प्रतीक है।”

मुख्यमंत्री ने राज्यवासियों से होली का त्योहार पारस्परिक प्रेम, आपसी भाईचारे एवं सामाजिक सद्भाव के साथ मनाने की अपील की।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493