पॉपबैंड वेस्टलाइफ फिर सक्रिय होगा

लंदन, 2 अप्रैल (आईएएनएस)। आयरलैंड के पॉप बैंड वेस्टलाइफ की दक्षिण कोरियाई टीवी शो ‘इमोर्टल सॉन्ग’ में प्रस्तुति करने पर बातचीत चल रही है।

इस कार्यक्रम में सेलिब्रिटी अतिथि संगीतकार प्रस्तुति देंगे, जिसमें दक्षिण कोरिया के पॉप गायक और साथ ही चुने हुए शौकिया गायक शामिल होंगे, जो इस शो के मेहमानों के गीत गाएंगे। इस शो की शैली एक प्रतियोगिता जैसी है, जिसमें एक अंतिम विजेता चुना जाता है।

‘मेट्रो डॉट को डॉट यूके’ की रपट के अनुसार, वेस्टलाइन अपनी पिछले जबरदस्त गानों पर प्रस्तुति देंगे, जिनके एशिया और यूरोप दोनों में प्रशंसकों की बड़ी संख्या है।

शेन फिलान को छोड़कर बैंड के सभी सदस्यों ने इस टीवी शो के लिए सहमति दे दी है।

वेबसाइट ‘अलिकपॉप डॉट कॉम’ ने दावा किया है कि केबीएस चैनल के प्रतिनिधियों ने खुलासा कर बताया कि बैंड के साथ बातचीत जारी है।

फिलान वेस्टलाइफ के इकलौते सदस्य हैं, जो अभी भी संगीत उद्योग में सक्रिय हैं। वह अपने करियर पर अलग काम कर रहे हैं। वर्ष 1997 में बने इस बैंड में निक्की बाइरिन, कियान एगन और मार्क फीह्ली भी शामिल थे। 2012 में यह बैंड टूट गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493