स्पेनिश लीग : गामेरो के गोल से एटलेटिको ने जीत दर्ज की

मेड्रिड, 2 अप्रैल (आईएएनएस)। फ्रांस के खिलाड़ी केविन गामेरो के गोल की बदौलत एटलेटिको मेड्रिड ने स्पेनिश लीग के 30वें दौर के मुकाबले में डेपोर्टिवो ला क्रूना को 1-0 से मात दी।

समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, रविवार को मिली यह जीत एटलेटिको की लगातार आठवीं जीत है।

मेजबान टीम के लिए एकमात्र गोल गामेरो ने मैच के 34वें मिनट पेनाल्टी के माध्यम से किया। डेपोर्टिवो के पेद्रो मोक्यूरा ने बॉक्स में मिडफील्डर साउल निगुएज पर फाउल किया जिसके बाद मेजबान टीम को यह पेनाल्टी मिली।

इस हार के बाद डेपोर्टिवो अंकातालिका में 19वें पायदान पर मौजूद है। टीम रेलीगेशन से आठ अंक दूर है।

इस जीत के बाद अंकतालिका में शीर्ष पर मौजूद बार्सिलोना और एटलेटिको के बीच 9 अंकों का अंतर रह गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493