वाशिंगटन, 21 नवंबर (आईएएनएस)। अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पॉम्पियो ने मंगलवार को तुर्की के अपने समकक्ष मेवलत कावासोग्लु के साथ मुलाकात कर अंकारा द्वारा अमेरिकी नागरिकों को हिरासत में लिए जाने और द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा की।

विदेश विभाग द्वारा जारी बयान के अनुसार, पॉम्पयो ने तुर्की द्वारा अमेरिकी नागरिकों और स्थानीय कर्मचारियों की हिरासत के संबंध में अपनी चिंताओं को साझा किया।
सिन्हुआ ने बयान के हवाले से बताया कि इस दौरान दोनों पक्ष सीरिया में संघर्ष को कम करने के लिए मिलकर काम करने की जरूरत पर सहमत हुए।
बता दें कि तुर्की और अमेरिका के संबंध को वापस पटरी पर लाया जा रहा है जो अमेरिकी पादरी एंड्रयू ब्रनसन को तुर्की द्वारा आतंकवाद के आरोप में हिरासत में लेने के कारण बिगड़ गए थे। अंकारा ने ब्रनसन को पिछले महीने रिहा कर दिया था।
dharmpath.com dharmpath