नई दिल्ली, 21 नवंबर (आईएएनएस)। अभिनेत्री रिया सीहॉर्न का कहना है कि टेलीविजन सीरीज ‘बेटर कॉल सॉल’ पर काम करना शानदार अनुभव रहा है और इसने उन्हें बेहतर कलाकार बना दिया है।
सीहॉर्न ने एक ईमेल साक्षात्कार में आईएएनएस से कहा, “जितना आप सोच सकते हैं यह उतना ही समृद्ध और पुरस्कृत अनुभव रहा। प्रत्येक लेखक, हर कलाकार, मेकअप, हेयर, कॉस्ट्यूम, प्रोप्स, कैमरा, इलेक्ट्रिक, साउंड, प्रोडक्शन डिजाइन, स्टंट पीपल, पोस्ट, प्रोड्यूसर, इस शो में सभी लोगों ने मुझे एक बेहतर कलाकार बनाया।”
उन्होंने कहा, “और शो के सभी लोगों का एक ही लक्ष्य है कि हम सबसे अच्छी कहानी सुनाएं।”
‘बेटर कॉल सॉल’ में सीहॉर्न, किम वेक्सलर की भूमिका में हैं। भारत में इसका प्रसारण कलर्स इंफिनिटी पर होता है। यह ‘ब्रेकिंग बेड’ का स्पिन-ऑफ प्रीक्वल है।
dharmpath.com dharmpath