पॉर्न पर रोक फिजूल : ‘कट्टी बट्टी’ की टीम

मुंबई, 6 अगस्त (आईएएनएस)। बॉलीवुड सितारे कंगना रनौत, इमरान खान और निखिल अडवाणी की आगामी रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ‘कट्टी बट्टी’ में मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। उनका कहना है कि पॉर्नोग्राफी पर प्रतिबंध लगाने से कुछ नहीं होगा, क्योंकि जिन्हें देखनी है, वे जरूर देखेंगे।

मुंबई, 6 अगस्त (आईएएनएस)। बॉलीवुड सितारे कंगना रनौत, इमरान खान और निखिल अडवाणी की आगामी रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ‘कट्टी बट्टी’ में मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। उनका कहना है कि पॉर्नोग्राफी पर प्रतिबंध लगाने से कुछ नहीं होगा, क्योंकि जिन्हें देखनी है, वे जरूर देखेंगे।

इमरान खान काफी लंबे समय के बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं, वहीं इमरान खान ने चíचत मुद्दे पॉर्न बैन पर खुलकर बात की।

उन्होंने कहा, “पॉर्नोग्राफी प्रतिबंधित करने से कुछ नहीं होगा। इस पर रोक लगाना मुश्किल है, जो लोग इसे देखना चाहते हैं वे इसे देखेंगे, इससे अब अच्छा खासा ब्लैक मार्केट शुरू होने वाला है और अब आसानी से यह अवैध रूप से मर्केट में बिकेगा तो इस तरह के कामों से आप एक अलग किस्म के क्राइम को बढ़ावा दे रहे हैं।”

‘क्वीन’ अभिनेत्री कंगना रनौत की जोड़ी पहली बार इमरान खान के साथ बनी है और वह भी अपने सह-कलाकार की बात से सहमत थीं।

कंगना ने कहा, “हर कोई उनके साथ है, हर कोई अपनी बात सुनता है और मैं इमरान की बात पर सहमत हूं।”

इसके साथ निर्देशक निखिल आडवाणी ने कहा, “मुझे नहीं लगता कि किसी पर भी प्रतिबंध लगाना चाहिए। यह एक लोकतांत्रिक समाज है और लोग खुद फैसला कर सकते हैं।”

उन्होंने कहा “मैं अपने बचपन की ओर देखता हूं, मैं अपने अपने परिवार की तरफ देखता हूं, मैं उन्हें बता सकता हूं कि क्या सही है क्या गलत है, इसलिए सरकार को बताने की जरूरत नहीं है कि हमें क्या करना चाहिए।”

‘कट्टी बट्टी’ 18 सितंबर को रिलीज होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493