युवेंतस में 10 नम्बर की जर्सी पहनेंगे पोग्बा

तुरिन (इटली), 6 अगस्त (आईएएनएस)। इटली के फुटबाल क्लब युवेंतस ने गुरुवार को घोषणा की है कि उसने फ्रांस के स्टार मिडफील्डर पाउल पोग्बा को आगामी सत्र के लिए 10 नम्बर की जर्सी पहनने को दी है।

युवेंतस को काफी समय से इस जर्सी के साथ न्याय कर सकने वाले खिलाड़ी की तलाश थी। इस क्लब के लिए अलेसांद्रो डेल पिएरो जैसे दिग्गज इस नम्बर की जर्सी की शोओभा बढ़ा चुके हैं।

सुपरकोप्पा इटालियाना मुकाबले के दौरान लाजियो के खिलाफ 6 नम्बर की जर्सी पहनने वाले पोग्बा अब नई जर्सी में टीम के लिए कमाल करने का प्रयास करेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493