मुंबई, 14 अप्रैल (आईएएनएस)। बिजली क्षेत्र को ऋण मुहैया कराने वाली सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी पॉवर फायनेंस कॉरपोरेशन (पीएफसी) ने कहा कि उसने 2014-15 में 55 हजार करोड़ रुपये के लक्ष्य की जगह 60 हजार करोड़ रुपये के ऋण को मंजूरी दी।
कंपनी ने साथ ही ऋण जारी करने के 44 हजार करोड़ रुपये के लक्ष्य को भी पार किया और लक्ष्य से 300 करोड़ रुपये के ऋण जारी किए।
कंपनी ने नेशनल स्टॉक एक्सचेंज को दी गई नियमित सूचना में कहा, “पीएफसी ने करीब 60 हजार करोड़ रुपये ऋण की मंजूरी दी और करीब 44,300 करोड़ रुपये के ऋण जारी किए।”
कंपनी ने साथ ही कहा कि 2014-15 तक कंपनी द्वारा जारी कुल ऋण 2,18,000 करोड़ रुपये हो गए, जो 2013-14 की स्थिति से 15 फीसदी अधिक है।
dharmpath.com dharmpath