इराक में 2 कार बम विस्फोट, 5 मरे

बगदाद, 14 अप्रैल (आईएएनएस)। इराक की राजधानी बगदाद के पास हुए दो कार बम विस्फोटों में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि 18 अन्य घायल हो गए। इराक के आंतरिक मंत्रालय के सूत्रों के जरिए यह जानकारी मिली।

समाचार एजेंसी ‘सिन्हुआ’ के अनुसार, एक सूत्र ने बताया कि पश्चिमी बगदाद के यरमोक अस्पताल के पास एक पार्क में हुए कार बम विस्फोट में तीन व्यक्तियों की मौत हो गई और दस अन्य घायल हो गए। इस विस्फोट से आसपास की कारों को भी नुकसान हुआ है।

सूत्र ने कहा कि एक अलग घटना में बगदाद से 30 किलोमीटर दूर महमूदिया शहर की सीमा पर एक कार में विस्फोट हुआ, जिसमें कम से कम दो व्यक्तियों की मौत हो गई और आठ अन्य घायल हो गए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493