क्रुजिएरो के जोएल को अर्जेटीना में प्रवेश से रोका गया

रियो डी जनेरियो, 14 अप्रैल (आईएएनएस)। ब्राजीलियाई फुटबाल क्लब क्रुजिएरो कोपा लिबर्टाडोर्स कप में मंगलवार को हुराकेन के खिलाफ मैच में फॉरवर्ड खिलाड़ी जोएल डीडेरिक के बगैर उतरेगा। जोएल के पास वीजा नहीं होने के कारण उन्हें अर्जेटीना में प्रवेश नहीं करने दिया गया।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार 21 वर्षीय जोएल को अर्जेटीना की पुलिस द्वारा ब्यूनस आयर्स हवाई अड्डे से ही ब्राजील वापस भेज दिया गया।

क्रुजिएरो के कोच व्लादिर बारबोसा ने बताया, “जोएल को ब्राजील लौटना पड़ा क्योंकि उनके पास वीजा नहीं था। उन्हें एक अलग कमरे में ले जाया गया और मुझे लगता है कि संघीय पुलिस ने उन्हें ब्राजील वापस लौटने का आदेश दे दिया।”

कैमरून के जोएल दिसंबर में कुरितिबा से अलग होकर क्रुजिएरो से जुड़े। कुरितिबा की ओर से खेलते हुए वर्ष- 2014 में उन्होंने 20 मैचों में आठ गोल किए।

जोएल कैमरून की अंडर-17 और अंडर-20 टीम का भी प्रतिनिधित्व कर चुके हैं और 11 मैचों में 9 गोल दागने में सफल रहे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493