पोंटिंग को बल्लेबाजी सलाहकार बनाना चाहता है सीए

सिडनी, 13 अगस्त (आईएएनएस)। क्रिकेट आस्ट्रेलिया (सीए) के कार्यकारी महाप्रबंधक (टीम परफॉर्मेस) पैट होवार्ड ने गुरुवार को कहा कि आस्ट्रेलियाई टीम के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग को राष्ट्रीय टीम के बल्लेबाजी कंसल्टेंट के पद पर देखना वह पसंद करेंगे।

पोंटिंग के साथ इस संबंध में चर्चा करने के बाद होवार्ड ने ये बातें कहीं।

आस्ट्रेलिया के लिए टेस्ट और अंतर्राष्ट्रीय एकदिवसीय में सर्वाधिक रन बनाने वाले पोंटिंग इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की मुंबई इंडियंस के मुख्य कोच के तौर पर बेहद सफल साबित हुए हैं।

सीए की आधिकारिक वेबसाइट पर होवार्ड के हवाले से कहा गया है, “हमने राष्ट्रीय टीम से जुड़ने के बारे में इस वर्ष पोंटिंग से कई बार बात की। टीम से उनके जुड़ने को लेकर मैं बेहद उत्साहित हूं और चाहता हूं कि वह टीम से जुड़ जाएं।”

होवार्ड ने कहा, “मुझे ऐसा लगा कि पोंटिंग भी राष्ट्रीय टीम से जुड़ना पसंद करेंगे। हालांकि पोंटिंग के पास इसके लिए समय की जरूर परेशानी है।”

सक्रिय क्रिकेट को अलविदा कहने के बाद पोंटिंग स्काई स्पोर्ट्स के लिए एशेज में और नेटवर्क टेन के लिए बीबीएल में कमेंटरी से जुड़ गए, साथ ही मुंबई इंडियंस से बतौर मुख्य कोच भी जुड़े हुए हैं।

डारेन लेहमन की कोचिंग के दौरान आस्ट्रेलियाई टीम के साथ विशेषज्ञ के तौर पर जुड़ने वाले वह पहले व्यक्ति नहीं होंगे। उनसे पहले शेन वॉर्न और मुथैया मुरलीधरन टीम के स्पिन गेंदबाजी सलाहकार की भूमिका निभा चुके हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493