भारत-प्रशांत द्वीप सम्मेलन में हिस्सा लेंगे फिजी के प्रधानमंत्री

सुवा, 13 अगस्त (आईएएनएस)। फिजी के प्रधानमंत्री वोरेक बैनिमिरामा भारत और प्रशांत द्वीप के देशों के शिखर सम्मेलन में शिरकत करेंगे। यह सम्मेलन इसी महीने भारत में होगा। फिजी सरकार ने यह जानकारी दी है।

सुवा, 13 अगस्त (आईएएनएस)। फिजी के प्रधानमंत्री वोरेक बैनिमिरामा भारत और प्रशांत द्वीप के देशों के शिखर सम्मेलन में शिरकत करेंगे। यह सम्मेलन इसी महीने भारत में होगा। फिजी सरकार ने यह जानकारी दी है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने फिजी के सूचना विभाग के हवाले से बताया कि बैनिमिरामा दूसरे भारत-प्रशांत द्वीप सहयोग (एफआईपीआईसी) शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने भारत आएंगे। सम्मेलन 20-21 अगस्त को भारत के तीन अलग-अलग शहरों में होगा। इसमें भारत और फिजी तथा अन्य प्रशांत महासागरीय देशों के बीच रिश्तों को और बेहतर बनाने के तौर तरीकों पर विचार किया जाएगा।

पहला सम्मेलन नवंबर 2014 में फिजी में हुआ था जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिस्सा लिया था। मोदी ने ही इसे हर साल करने का प्रस्ताव रखा था।

फिजी समेत 13 प्रशांत महासागरीय देशों ने इस सम्मेलन में शामिल होने की पुष्टि की है।

फिजी की 40 फीसदी आबादी भारतीय मूल की है।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493