इस्लामाबाद, 13 अगस्त (आईएएनएस)। पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में शुक्रवार को मोबाइल सेवाएं बंद कर दी जाएंगी।
जियो न्यूज के मुताबिक आंतरिक मंत्रालय के ने कहा कि यह सेवाएं पूर्वाह्न 6 बजे से रात 1 बजे तक बंद रहेंगी।
मंत्रालय ने कहा कि मोबाइल बंद करने की योजना स्वतंत्रता दिवस पर राजधानी में सुरक्षा का हिस्सा है।
इससे पहले गुरुवार को इस्लामाबाद में स्वतंत्रता दिवस की रिहर्सल के चलते मोबाइल सेवाएं बंद कर दी गई थीं।
इसे दोपहर 12.30 बजे के बाद फिर से शुरू किया गया।
dharmpath.com dharmpath