पोग्बा के डबल से मैनचेस्टर युनाइटेड ने सिटी को 3-2 से दी मात

लंदन, 8 अप्रैल (आईएएनएस)। पॉल पोग्बा के शानदार दो गोलों की बदौलत इंग्लिश क्लब मैनचेस्टर यूनाइटेड ने प्रीमियर फुटबॉल लीग के एक मुकाबले में मैनचेस्टर सिटी को 3-2 से मात दी।

सिटी की इस सत्र में यह दूसरी हार है। इस हार की बदौलत सिटी की टीम का लीग चैंपियन खिताब जीतने का सफर थोड़ा लंबा हो गया, साथ ही 27 मैचों से चला आ रहा उसका विजय रथ भी रुक गया।

सिटी ने मुकाबले में आक्रामक शुरुआत की और पहले हाफ में ही दो गोल दाग दिए। टीम के लिए पहला गोल 25वें विन्सेंट कंपनी ने किया जबकि दूसरा गोल 30वें मिनट में इल्की गुंडोगन ने किया।

मुकाबले में 0-2 से पिछड़ने के बाद युनाइटेड ने जबर्दस्त वापसी की और पोग्बा ने 53वें मिनट में गोल स्कोर को 1-2 कर दिया। उन्होंने फिर इसके बाद 55वें मिनट में एक और गोल दागकर स्कोर को 2-2 से बराबरी पर ला दिया। क्रिस स्मॉलिंग ने 69वें मिनट में स्कोर 3-2 कर दिया और सिटी के हाथ से मैच छीन लिया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493