राष्ट्रमंडल खेल: अमिताभ और अनिल कपूर ने महिला खिलाड़ियों की प्रशंसा की

मुंबई, 8 अप्रैल (आईएएनएस)। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन और अनिल कपूर ने आस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में चल रहे 21वें राष्ट्रमंडल खेलों में शानदार प्रदर्शन करने के लिए भारतीय महिला एथलीट की जमकर तारीफ की है।

अमिताभ ने रविवार को ट्वीट कर कहा, “महिला खिलाड़ियों पर हमें गर्व है जिन्होंने भारोत्तोलन, निशानेबाजी, टेबल टेनिस और स्क्वॉश में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। आपने सभी भारतीयों को गौरवान्वित किया है।”

अमिताभ बच्चन संयुक्त राष्ट्र के गर्ल चाइल्ड मिशन के एम्बेसडर भी हैं। इसके अलावा वह देश में बेटी-बचाओ बेटी-पढ़ाओ अभियान के भी एम्बेसडर हैं।

अभिनेता अनिल कपूर ने भी अपने प्रदर्शन से भारतीयों को गौरवान्वित करने के लिए एथलीटों की प्रशंसा की है।

राष्ट्रमंडल खेलों में भारतीय महिलाओं ने अब तक चार स्वर्ण पदक जीते हैं। इनमें से तीन स्वर्ण भारोत्तोलन स्पर्धा में मिले हैं।

प्रतियोगिता के पहले दिन मणिुपर की मीराबाई चानू ने 48 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण दिलाया था। इसके बाद मणिपुर की ही संजीता चानू ने 53 किलोग्राम भार में और पूनम यादव ने 69 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीते हैं।

हरियाणा की मनु भाकर ने निशानेबाजी के 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण जबकि हीना सिद्वू ने इसी स्पर्धा में रजत पदक अपने नाम किए हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493