पोग्बा 10 करोड़ पाउंड के काबिल हैं : नेविले

लंदन, 5 अगस्त (आईएएनएस)। मैनचेस्टर युनाइटेड के पूर्व स्टार खिलाड़ी फिल नेविले का मानना है कि फ्रांसीसी मिडफील्डर पॉल पोग्बा रिकॉर्ड स्थानांतरण फीस के काबिल हैं, जो 10 करोड़ पाउंड के करीब है।

जुवेंतस मिडफील्डफर पोग्बा के साथ युनाइटेड के करार की अटकलें लगाई जा रही हैं।

नेविले ने हालांकि, यह कहा कि पोग्बा एक ऐसे खिलाड़ी हैं जिनकी जोस मोरिन्हो को क्लब के मिडफील्ड और इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) जीतने के लिए बेहद जरूरी है।

वेबसाइट ‘स्काई स्पोर्ट्स’ की रिपोर्ट के अनुसार, नेविले ने कहा, “मुझे लगता है कि क्लब को विश्व का सर्वश्रेष्ठ मिडफील्डर मिल रहा है।”

नेविले ने कहा, “क्लब एक ऐसे खिलाड़ी को शामिल कर रहा है, जो न केवल एक खेल पर पूरी तरह से दबदबा कायम रख सकता है, बल्कि बेहतरीन खेल भी दिखा सकता है।”

पोग्बा ने 2012 में युनाइटेड से निकलकर इटली के क्लब जुवेंतस में कदम रखा था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493