वाराणसी-क्योटो पर्यावरण अभियान के तहत बीएचयू में बनाया गया एप

वाराणसी, 5 अगस्त (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के वाराणसी में रहने वाले लोग अब अपने मोबाइल पर शहर के मौसम का हाल जान सकेंगे। काशी-क्योटो पर्यावरण अभियान के तहत तैयार किए गए इस एप की सहायता से तापमान, नमी, बारिश की जानकारी ली जा सकती है।

काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के अधिकारियों का दावा है कि यह एप दो से तीन घंटे के मौसम परिवर्तन के संकेत भी देगा। यह एप संस्थान और नगर के दो स्कूलों में लगे सेंसर से जुड़ा है।

बीएचयू के पर्यावरण एवं विकास संस्थान के प्रोफेसर ए. एस. रघुवंशी ने बताया कि वाराणसी के वातावरण में प्रदूषण की मात्रा का आकलन और मौसम में परिवर्तन की स्थिति जानने के लिए पांच स्कूलों को क्लाइमेट स्कूल के रूप में चुना गया है। इन स्कूलों में सेंसर लगाए गए हैं। बाकी तीन स्कूलों के सेंसर भी इसके साथ जल्द ही जोड़ दिए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि इस साल के अंत तक इसमें और सुधार किया जाएगा। इसके बाद सेंसर मौसम और प्रदूषण के बारे में भविष्यवाणी भी कर सकेंगे।

शहर के संत अतुलानंद कॉन्वेंट स्कूल, अग्रसेन कन्या इंटर कलेज, राजघाट बसंत स्कूल, द आर्यन इंटरनेशनल स्कूल और सेंट्रल हिन्दू ब्वॉयज स्कूल में सेंसर लगाए गए हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493