लिस्बन, 14 जुलाई (आईएएनएस)। पुर्तगाल के फुटबाल क्लब पोटरे ने ब्राजीलियाई डिफेंडर एलेक्स टेलेस के साथ करार कर लिया है। वह तुर्की के क्लब गालाटसराय से इस क्लब में अगले पांच साल के लिए आए हैं।
समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, पुर्तगाल के क्लब ने बुधवार को एक बयान जारी कर कहा कि टेलेस के साथ क्लब ने 4.44 करोड़ डॉलर का करार किया है। हालांकि इसके अलावा स्थानांतरण से संबंधित किसी और तरह की जानकारी क्लब ने साझा नहीं की है।
वहीं पुर्तगाल की मीडिया के अनुसार गालाटसराय ने एक बयान में कहा है कि यह करार 72 लाख डॉलर में हुआ है।
23 वर्षीय टेलेस बुधवार को कोच नुनो स्प्रिटो सांटो के मागदर्शन में क्लब के अभ्यास सत्र में हिस्सा लेंगे।
जुवेंतस के साथ अपने करियर की शुरुआत करने वाले टेलेस ने 2013 में गालाटसराय का दामन थामा था। जहां उन्होंने दो सत्र खेले। इसके बाद वह ऋण आधारित करार के तहत पिछली गर्मियों इतालवी क्लब इंटर मिलान में चले गए थे।
dharmpath.com dharmpath