शीला दीक्षित होंगी उप्र में कांग्रेस की मुख्यमंत्री उम्मीदवार

नई दिल्ली, 14 जुलाई (आईएएनएस)। दिल्ली में 15 वर्षो तक मुख्यमंत्री रहीं शीला दीक्षित उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की तरफ से मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार होंगी।

कांग्रेस महासचिव जनार्दन द्विवेदी ने गुरुवार को पार्टी मुख्यालय में यह घोषणा की।

उन्होंने संवाददाताओं की ओर इशारा करते हुए कहा, “पहली बार आप सबका अनुमान सही साबित हुआ है।”

दिल्ली में दिसंबर 2013 में सत्ता से बाहर होने के बाद मीडिया ने संभावना जताई थी कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में शीला दीक्षिण पार्टी का चेहरा होंगी।

कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने कहा कि शीला दीक्षित के खिलाफ लगे भ्रष्टाचार के आरोप कोई मायने नहीं रखते, क्योंकि अन्य राज्यों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के मुख्यमंत्री भी भ्रष्टाचार के आरोपों का सामना कर रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493