वैटिकन सिटी, 25 नवंबर (आईएएनएस)। पोप फ्रांसिस ने बैंकर जियन फ्रांको मामी को वैटिकन बैंक का नया निदेशक नियुक्त किया है, जिन पर फिलहाल गुप्त दस्तावेजों के खुलासे का एक मामला चल रहा है, जिसके तहत पांच लोगों पर अभियोग चलाया जा रहा है।
पोप ने मंगलवार को मामी और वैटिकन बैंक के संचालन परिषद (आईओआर) के सदस्यों के साथ 20 मिनट बैठक की, जो कि अपनी धूमिल छवि को सुधारकर काले धन को सफेद करने (मनी लॉन्डरिंग) के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय सफेद सूची में आने की कोशिश कर रहा है।
आर्थिक और प्रशासनिक सुधारों का अध्ययन करने के लिए पोप द्वारा 2013 में गठित एक आयोग के दो पूर्व सदस्यों द्वारा कथित तौर पर गोपनीय दस्तावेज चुराकर दो इतालवी पत्रकारों से इनका खुलासा करने के बाद आईओआर और वैटिकन की वित्तीय मशीनरी नए सिरे से जांच के दायरे में आ गए हैं।
चुराए गए दस्तावेजों का खुलासा करने के मामले में दोनों पत्रकार, आयोग के दो पूर्व सदस्यों और धर्माध्यक्ष के सहयोगी पर मंगलवार को सुनवाई की गई।
आईओआर के पूर्व निदेशक पाओलो सिप्रियानी और उनके डिप्टी मस्सिमो तुली ने एक वित्तीय घोटाले के कारण 2013 में इस्तीफा दे दिया था।
सिप्रियानी और तुली को एक जांच के बाद एक वर्ष पूर्व काले धन को सफेद करने (मनी लॉन्डरिंग) के एक अलग मामले में अभ्यारोपित किया गया था, जिसमें 2010 में रोम के एक बैंक में एक वैटिकन खाते से 2.3 करोड़ यूरो की निकासी पर रोक लगा दी गई थी। मामले की सुनवाई जारी है।
dharmpath.com dharmpath