पोप, पैट्रियार्क किरिल की ऐतिहासिक मुलाकात घोषित

वैटिकन सिटी, 6 फरवरी (आईएएनएस)। पोप फ्रांसिस अगले शुक्रवार क्यूबा में रूसी ऑर्थोडॉक्स चर्च के नेता पैट्रिआर्क किरिल इतिहास में पहली बार मुलाकात करेंगे।

वैटिकन के प्रवक्ता फेडरिको लोम्बार्डी ने कहा कि किरिल की पहले ही कैरेबियाई द्वीप की यात्रा की संभावना थी और पोप मेक्सिको की अपनी आधिकारिक यात्रा के बीच इस मुलाकात के लिए वहां रुकेंगे।

होली सी और पैट्रियार्क ऑफ मॉस्को के संयुक्त बयान के मुताबिक, “कैथोलिक चर्च और रूसी ऑर्थोडॉक्स चर्च के प्रमुखों के बीच इतिहास में पहली बार मुलाकात होगी और यह दोनों चर्चो के बीच संबंधों में एक महत्वपूर्ण चरण का प्रतीक होगा।”

बयान में ईसाइयों से आग्रह किया गया है कि वे ईश्वर से प्रार्थना करें कि इस मुलाकात पर ईश्वर की अनुकंपा हो और इसका अच्छा परिणाम हो।

1045 में पैदा हुए भीषण मतभेद के दौरान विभाजन के जरिए पूर्वी और पश्चिमी चर्च विभाजन अस्तित्व में आए थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493