पोप फ्रांसिस म्यांमार की राजधानी नेपीथा रवाना

नेपीथा, 28 नवंबर (आईएएनएस)। पोप फ्रांसिस मंगलवार को म्यांमार की राजधानी नेपीथा के लिए रवाना हो गए हैं, जहां सरकार के प्रमुख नेता आधिकारिक तौर पर उनका स्वागत करेंगे। पोप फ्रांसिस का म्यांमार यात्रा का दूसरा दिन है।

नेपीथा, 28 नवंबर (आईएएनएस)। पोप फ्रांसिस मंगलवार को म्यांमार की राजधानी नेपीथा के लिए रवाना हो गए हैं, जहां सरकार के प्रमुख नेता आधिकारिक तौर पर उनका स्वागत करेंगे। पोप फ्रांसिस का म्यांमार यात्रा का दूसरा दिन है।

‘एफे’ की रिपोर्ट के अनुसार, राजधानी में राष्ट्रपति हतिन क्याव पोप का स्वागत करेंगे। पोप म्यांमार की स्टेट काउंसलर आंग सान सू की से भी मुलाकात करेंगे।

इसके अलावा दोपहर को यांगून वापस जाने से पहले पोप की देश के आधिकारिक राजनयिकों के साथ बैठक की भी योजना है।

वह सोमवार को यांगून पहुंचे थे।

पोप फ्रांसिस की म्यांमार की यात्रा सोमवार से शुरू हुई थी जिसके तहत उन्होंने सबसे पहले सेना प्रमुख जनरल मिन आंग हलैंग के साथ मुलाकात की जो रोहिंग्या मुस्लिम अल्पसंख्यकों के खिलाफ सैन्य कार्रवाई के मुखिया रहे थे।

वेटिकन के सूत्रों के अनुसार, बैठक के दौरान पोप ने अधिकारियों को देश में चल रहे राजनीतिक बदलाव के दौर में अपनी जिम्मेदारी संभालने की जरूरत पर बल दिया।

रोहिंग्या मानवीय संकट के समय पोप फ्रांसिस की म्यांमार यात्रा महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

पोप गुरुवार को रोहिंग्या संकट के समाधान के प्रयास के लिए पड़ोसी बांग्लादेश पहुंचेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493