उप्र में धूप खिली, कोहरे से राहत

लखनऊ, 28 नवम्बर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व आसपास के जिलों में मंगलवार सुबह से ही तेज धूप निकलने से कोहरे से राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान तापमान में और कमी आने की उम्मीद है।

मौसम विभाग के निदेशक जे पी गुप्ता के अनुसार दिन में धूप खिलने से कोहरे से राहत मिली है। दिन का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किए जाने का अनुमान है। अगले सप्ताह से तापमान में और कमी आने की उम्मीद है। पूर्वांचल व बुंदेलखंड में कोहरे का असर और गहराएगा।

लखनऊ में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किए जाने की उम्मीद है।

लखनऊ के अतिरिक्त मंगलवार को गोरखपुर का न्यूनतम तापमान 21 डिग्री, कानपुर का 20 डिग्री, गोरखपुर का 22 डिग्री, इलाहाबाद का 20 डिग्री और झांसी का 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493