पोरटो ने डिफेंडर सिसोखो की वापसी की घोषणा की

लिस्बन, 9 अगस्त (आईएएनएस)। पुर्तगाल के फुटबॉल क्लब एफसी पोरटो ने अपने पूर्व डिफेंडर एले सिसोखो की छह साल बाद टीम में वापसी की घोषणा की है।

पोरटो के मुताबिक, उसने इंग्लिश प्रीमियर लीग क्लब फल्हम के लिए खेलने वाले सिसोखो के साथ लोन पर आधारित करार किया है।

समाचार एजेंसी ‘एफे’ के अनुसार, सेनेगल मूल के सिसोखो उस क्लब में वापसी करेंगे, जहां से उन्होंने यूरोपीय फुटबॉल में शुरुआत की थी।

सिसोखो ने कहा है कि वह इस वापसी से बहुत खुश हैं। उन्होंने बताया कि उनके सामने कई टीमों के प्रस्ताव थे लेकिन एक बात उनके मन में बिल्कुल साफ थी कि उन्हें अगर फल्हम छोड़ना है तो फिर पोरटो के सिवाय कहीं और नहीं जाना है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493