म्यांमार में चीनी बचाव दल ने 13 बाढ़ पीढ़ितों को बचाया

चीन के दस सदस्यीय बीएसआर दल का पहला जत्था डेल्टा क्षेत्र के अन्य कस्बों में भी बचाव अभियान चला रहा है। गुरुवार को म्यांमार के राष्ट्रपति यू थेन सेन ने बीएसआर दल के पहले जत्थे से मुलाकात की। इस दौरान उन्हें बचाव दल द्वारा शुरू किए गए राहत कार्यो की जानकारी दी गई।

म्यांमार में बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद करने के लिए चीन का सबसे बड़ा गैर सरकारी मानवीय संगठन मंगलवार को यंगून पहुंचा है। बीएसआर के 21 सदस्यों का दूसरा जत्था भी आठ बचाव नौकाओं और राहत सामग्री के साथ ली यूनफेंग के नेतृत्व में शनिवार को यंगून अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे पहुंच गया।

इस दौरान, म्यांमार में चीनी दूतावास ने भी बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए और बचाव अभियान में सहयोग के लिए म्यांमार में कारोबार कर रही चीन की कंपनियों का आह्वान किया। राजदूत होंग लियांग के नेतृत्व में तीन लाख डॉलर मूल्य की राहत सामग्री के साथ चीन बाढ़ राहत मिशन ने बाढ़ प्रभावित इलाकों सागैंग, मैगवे और राखिने का दौरा किया।

चीन की युन्नान की प्रांतीय सरकार ने भी शुक्रवार को मांडले में म्यांमार को 24.1 लाख युआन (3,95,081 डॉलर) की अतिरिक्त राहत राशि प्रदान की है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493