लागोस, 6 मार्च (आईएएनएस)। इस साल रूस में आयोजित होने वाले फीफा विश्व कप टूर्नामेंट से पहले नाईजीरिया की फुटबाल टीम पोलैंड और सर्बिया के खिलाफ दोस्ताना मैच खेलेगी।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, पोलैंड से नाईजीरिया का सामना 23 मार्च को रोक्लॉ में होगा, वहीं 27 मार्च को उसकी भिड़ंत लंदन में सर्बिया से होगी।
इन दोनों दोस्ताना मैचों के लिए नाईजीरिया की टीम की घोषणा बुधवार को होगी।
नाईजीरिया के पूर्व फुटबाल खिलाड़ी मुइतु अदेपोजु ने कहा कि टीम के मुख्य कोच गर्नोट रोहर ने बड़ी सावधानी से ही इन दो देशों का चुनाव किया है।
उन्होंने कहा, “पोलैंड यूरोपीय फुटबााल जगत की एक अच्छी टीम है। सर्बिया की टीम भी अच्छी है। मुझे लगता है कि इन दोनों मैचों का परिणाम नाईजीरिया टीम के तकनीकी टीम की योजनाओं के सही निर्माण मे मदद करेगा।”
नाईजीरिया ने इससे पहले पिछले साल रूस में अर्जेडीना के खिलाफ खेले गए मैच में 4-2 से जीत हासिल की थी।
फीफा विश्व कप के लिए नाईजीरिया की टीम को ग्रुप-डी में अर्जेटीना, क्रोएशिया और आइसलैंड के साथ शामिल किया गया है।
dharmpath.com dharmpath