‘पोल्टरजीस्ट’ के अभिनेता जेम्स कैरेन नहीं रहे

लॉस एंजेलिस, 26 अक्टूबर (आईएएनएस)। ‘पोल्टरजीस्ट’ और ‘नाइट ऑफ द लिविंग डेड’ के अभिनेता जेम्स कैरेन नहीं रहे। वह 94 वर्ष के थे।

वेबसाइट ‘वेराइटी डॉट कॉम’ के मुताबिक, उनका मंगलवार को निधन हुआ। उनके मित्र लियोनार्ड माल्टीन ने उनके निधन की खबर की पुष्टि की।

जेम्स हॉरर फिल्म ‘रिटर्न ऑफ द लिविंग डेड’ में नजर आ चुके हैं।

इसके साथ उन्होंने ‘द परश्यूट ऑफ हैपिनेस’, ‘द चाइना सिंड्रोम’, ‘ऑल द प्रेसिडेंट्स मेन’ और ‘मलहोलैंड ड्राइव’ जैसी फिल्मों में अभिनय किया।

जेम्स में परिवार में उनकी पत्नी अल्बा और बेटा रीड है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493