दिल्ली में धुंधली छाई, वायु गुणवत्ता अभी भी खराब

नई दिल्ली, 26 अक्टूबर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार सुबह धुंधली छाई रहने के साथ वायु की गुणवत्ता अभी भी खराब बनी हुई है।

यहां का न्यूनतम तापमान 15.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

भारत मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने कहा, “दिन में आसमान में आंशिक बदली छाई रहेगी।”

अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। सुबह 8.30 बजे आद्र्रता का स्तर 86 फीसदी दर्ज हुआ।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, पिछले दो दिनों में दिल्ली में वायु की गुणवत्ता बहुत खराब रही।

प्रदूषकों की वजह से द्वारका, पश्चिम में मुंडका, उत्तर-पश्चिम में रोहिणी और पूर्व में आनंद विहार में वायु गुणवत्ता का स्तर ‘गंभीर’ रहा।

वहीं, एक दिन पहले गुरुवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 32.4 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री नीचे 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493