पोल ऑफ पोल्स : दिल्ली में केजरीवाल सरकार की भारी बहुमत से वापसी संभव

नई दिल्ली, 8 फरवरी – दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार को मतदान खत्म होने के बाद सभी टीवी चैनलों की ओर से जारी एक्जिट पोल को देखें तो केजरीवाल सरकार की सत्ता में बहुमत से वापसी होती नजर आ रही है। टीवी चैनलों ने अपने एग्जिट पोल में आम आदमी पार्टी को 44 से 68 सीटें तक दी हैं। हालांकि भाजपा की भी सेहत 2015 के चुनाव की तुलना में सुधरती दिख रही है। 2015 में सिर्फ तीन सीट पाने वाली भाजपा को इस बार दो से लेकर 26 सीटें मिलने के संकेत हैं।

टाइम्स नाउ के एग्जिट पोल की मानें तो आम आदमी पार्टी दिल्ली में 47 सीटें जीत रही है, वहीं भाजपा को 23 सीटें मिलेंगी, जबकि कांग्रेस और अन्य के खाते में शून्य सीटें हैं। इसी तरह रिपब्लिक ने आम आदमी पार्टी को 48 से 61, भाजपा को 9 से 21 और कांग्रेस को शून्य से एक सीटें दीं हैं। टीवी 9 भारतवर्ष ने आम आदमी पार्टी के खाते में 54, भाजपा को 15 और कांग्रेस को एक सीट दी है।

इंडिया टुडे-एक्सिस ने आम आदमी पार्टी को 59 से 68 सीटें दी हैं, जबकि भाजपा को दो से 11 सीटें और कांग्रेस को एक भी सीट न मिलने की बात कही है।

जबकि न्यूज एक्स ने आम आदमी पार्टी को 50-56, भाजपा को 10 से 14 और कांग्रेस तथा अन्य को शून्य सीटें दीं हैं। रिपब्लिक टीवी की मानें तो आम आदमी पार्टी के इस चुनाव में 51 से 52 प्रतिशत वोट शेयर हासिल करने की संभावना है। वहीं भाजपा 38 से 40 प्रतिशत, कांग्रेस से चार से पांच और अन्य को पांच प्रतिशत वोट शेयर मिलेगा।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493