कोलकाता, 28 अक्टूबर (आईएएनएस)। इंडियन सुपर लीग फ्रेंचाइजी एटलेटिको डे कोलकाता (एटीके) के कोच लोपेज हाबास ने के बुधवार को कहा कि उनकी टीम के मार्की खिलाड़ी हेल्डर पोस्टीगा काफी तेजी से सुधार कर रहे हैं और एक सप्ताह के भीतर वह टीम के साथ होंगे।

पुर्तगाल के अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी पोस्टीगा चेन्नइन एफसी के साथ हुए मुकाबले के दौरान चोट लगी थी। उस मैच में उन्होंने दो गोल किए थे।
हाबास ने कहा, “हम उनके लिए एक और सप्ताह इंतजार करेंगे। वह सुधार के लिए पुर्तगाल गए हैं। मेरा मानना है कि वह एक सप्ता में हमारे साथ होंगे।”
एटीके के हालिया प्रदर्शन को लेकर स्पेन निवासी हाबास अधिक निराश नहीं हैं। इस टीम को अपने अंतिम दो मैचों में हार मिली है।
हाबास ने कहा, “हमने कई मौके बनो लेकिन हम उन्हें गोल में बदल नहीं सके। इस लिहाज से हमारा खेल अधिक चिंता का विषय नही है। हमें बस जीत की लय में लौटना होगा।”
dharmpath.com dharmpath