गंगा तट महापौधरोपण 2017 अभियान के तहत बलिया में पौधरोपण का शुभारंभ करते हुए श्रीकांत ने कहा, “बलिया जनपद में 686 हेक्टेयर में 7 लाख 60 हजार पौधे लगाए जा रहे हैं, जिसमें गंगा के किनारे 35 हजार पौधे लगाए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश पर एक से सात जुलाई तक वन महोत्सव के तहत छह करोड़ 55 लाख पौधे लगाए जा रहे हैं। गंगा के किनारे 27 जिलों में वृक्षारोपण हो रहा है।”
मुख्यमंत्री के आदेश पर प्रदेश में करीब एक हजार किलोमीटर लंबे गंगा तट पर वृक्षारोपण का अभियान चलाया जा रहा है।
श्रीकांत शर्मा ने बलिया के कोटवा नारायणपुर में गंगा के तट पर राम घाट में पहले पूजन किया, फिर पौधरोपण किया। इस अवसर पर मंत्री ने जनपद के स्कूली छात्रों को वन मित्र बन पर्यावरण की रक्षा करने, नियमित विद्यालय जाने और स्वच्छता की शपथ दिलाई।
dharmpath.com dharmpath