पौराणिक भूमिका निभाने को लेकर हिचक थी : सलिल अंकोला

मुंबई, 5 नवंबर (आईएएनएस)। क्रिकेटर से अभिनेता बने सलिल अंकोला ‘कलर्स’ चैनल के नए शो ‘कर्मफल दाता शनि’ में शनि के पिता सूर्यदेव का किरदार निभा रहे हैं। उनका कहना है कि स्क्रीन पर पौराणिक चरित्र निभाने को लेकर उनके मन में हिचक थी।

सलिल ने आईएएनएस को बताया, “मेरे मन में पौराणिक चरित्र निभाने को लेकर हमेशा से हिचक थी। मैं पहली बार सूर्यदेव जैसा भव्य किरदार निभा रहा हूं।”

उन्होंने कहा, “खुशकिस्मती से मैं सिद्दार्थ (कुमार तिवारी) जैसे बड़े निर्देशक के साथ काम कर रहा हूं, जो एक परफेक्शनिस्ट हैं। वह मुझे अपनी भूमिका सही ढंग से निभाने में काफी मदद कर रहे हैं।”

अभिनेता ने अपने किरदार के लिए 22 किलोग्राम का कॉस्ट्यूम पहनने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ी।

उन्होंने कहा, “जब आप परिणाम देखते हैं तो आपको संतुष्टि महसूस होती है। इसका कॉस्ट्यूम भारी है, लेकिन यह मेरी शारीरिक बनावट के लिहाज से सही है। मेहनत का फल मिलता है।”

शो का प्रीमियर सात नवंबर को होगा।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493