गुजरात में सड़क दुर्घटना में 14 मरे

अहमदाबाद, 5 नवंबर (आईएएनएस)। अहमदाबाद के ढोलका-बगोदरा राजमार्ग पर देर शुक्रवार को एक पिक-अप वैन और ट्रक में भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में वैन में सवार कम से कम 14 व्यक्तियों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए।

एक पुलिस अधिकारी ने शनिवार को बताया कि दुर्घटना में घायल हुए लोगों की हालत गंभीर है। उन्हें अहमदाबाद के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पीड़ित राजकोट जिले के सोखदा गांव के पांच परिवारों के हैं।

वे पंचमहल में स्थित पावगढ़ से लौट रहे थे, जब दुर्घटना घटी। मृतकों में से नौ एक ही परिवार के हैं।

पावगढ़ मध्य गुजरात में स्थित एक लोकप्रिय पर्वतीय तीर्थ स्थल है।

ढोलका से विधायक वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र सिन्ह चुडास्मा दुर्घटना के बाद तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुए।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493