नई दिल्ली, 22 जनवरी (आईएएनएस)। केंद्र सरकार ने प्याज का न्यूनतम निर्यात मूल्य (एमईपी) को घटाकर 700 अमेरिकी डॉलर प्रति टन कर दिया है। प्याज के लिए यह एमईपी 20 फरवरी 2018 तक प्रभावी रहेगा।
विदेश व्यापार महानिदेशालय (डीजीएफटी) की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक, प्याज के एमईपी में 150 डॉलर प्रति टन की कमी की गई है।
डीजीएफटी की ओर से 19 जनवरी 2018 को जारी अधिसूचना के मुताबिक, सभी प्रकार के प्याज के निर्यात की अनुमति 700 डॉलर प्रति टन (ईओबी) अथवा 850 डॉलर प्रति टन (एफओबी) के एमईपी के तहत साख पत्र पर ही होगी। यह अधिसूचना तत्काल प्रभाव से लागू है और 20 फरवरी 2018 तक प्रभावी रहेगी।
गौरतलब है कि घरेलू उत्पादों की महंगाई पर रोक लगाने के मकसद से पिछले साल 2017 में एमईपी को दोबारा अमल में लाया गया।
dharmpath.com dharmpath