शीतकालीन ओलम्पिक में उत्तरी कोरिया की भागीदारी पर द. कोरिया में आक्रोश

सियोल, 22 जनवरी (आईएएनएस)। इस साल आयोजित होने वाले शीतकालीन ओलम्पिक खेलों में उत्तरी कोरिया की भागीदारी पर निराशा जताते हुए दक्षिण कोरिया में आक्रोश नजर आ रहा है।

द. कोरिया के निवासियों ने सोमवार को उत्तरी कोरिया के नेता किम जोंग-उन की फोटो को जलाया।

समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, उत्तर कोरिया की भागीदारी के खिलाफ आयोजित रैली में देश के झंडे को भी जलाया गया।

इस रैली का नेतृत्व कोरियन पेट्रियोट पार्टी के सदस्य सियोल के सेंट्रल स्टेशन के सामने कर रहे थे। योनहाप समाचार एजेंसी से इसकी जानकारी मिली।

रैली के लिए प्रदर्शनकारियों ने ट्रेन स्टेशन का चयन इसलिए किया क्योंकि शीतकालीन खेलों में उत्तर कोरिया का प्रतिनिधिमंडल इसी रास्ते से आएगा।

शीतकालीन ओलम्पिक खेलों का आयोजन प्योंगचांग में नौ फरवरी से हो रहा है। उत्तर कोरिया की टीम गांगनेयुंग से इस स्टेशन पहुंचेगी।

इसे देखते हुए उत्तरी कोरिया की टीम के आगमन से पहले सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि प्योंगचांग शीतकालीन ओलम्पिक खेल किम जोंग-उन प्योंगयांग ओलम्पिक खेलों में तब्दील हो रहे हैं, क्योंकि वह अपने परमाणु हथियारों के कार्यक्रमों को वैध मानते हैं।

इस बयान के बाद प्रदर्शनकारियों ने उत्तरी कोरिया के झंडे को आग लगा दी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493