प्याज हो सकता है और महंगा

अभी कुछ दिन पहले थोक कारोबारियों ने प्याज के दाम 20 से 30 रुपये प्रति किलो किए थे। इसके बाद इसमें इजाफा हुआ और ये बढ़कर 40 रुपये तक पहुंच गया। लोग अंदेशा जता रहे थे कि कहीं प्याज के दाम उन्हें रुला ही न दें और हुआ भी यही। अब हालत ये है कि इसके दामों में अचानक और उछाल आ गया है। अब यही प्याज 60 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया है।

दुबग्गा सब्जी मंडी संघ के अध्यक्ष और टमाटर के बड़े व्यापारी नजमुद्दीन राइनी ने बताया कि इसके अलावा अन्य सब्जियों के दाम भी अचानक बढ़ने लगे हैं। अभी कुछ दिन पहले जो हरी मटर 40 रुपये किलो बिक रही थी आज उसके दाम 60 रुपये किलो तक पहुंच गए हैं।

बंदगोभी जो 8 रुपये प्रति पीस पूरे बाजार में कोई खरीद नहीं रहा था, उसके दाम भी चढ़कर 15 से 18 रुपये हो गए हंै। उन्होंने बताया कि इन सबके अलावा टमाटर के दाम पहले से लोगों को सता रहे हंै। हालत ये है कि टमाटर के भाव 40 रुपये प्रति किलो से नीचे आ ही नहीं रहे हैं। इसको देखते हुए कई परिवारों ने तो टमाटर से ही तौबा कर ली है और घरों में उसके विकल्प तलाशे जा रहे हैं।

राइनी ने बताया कि बाहर से आने वाली सब्जियों के नहीं आ पाने से भी सब्जियों के दामों में बढ़ोतरी होती है। उधर, प्याज के दामों में इजाफा के बाद कालाबाजारी करने वाले लोगों की पौ-बारह है। वे बाजार का रुख भांपते हुए प्याज के भंडारण में जुट गए हैं, जिससे मौके का फायदा उठाकर ज्यादा मुनाफा कमाया जा सके।

प्याज के दामों में अचानक आए इस उछाल के पीछे बेंगलुरू से आने वाले प्याज की आवक में कमी बताई जा रही है। अगर ये सिलसिला जारी रहा है तो प्याज 100 रुपये किलो तक पहुंच सकता है और लोगों को एक बार फिर पुराने दिनों की याद आ सकती है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493