प्योंगचांग ओलंपिक के दूसरे दिन गूगल के डूडल में दौड़ा कछुआ

नई दिल्ली, 10 फरवरी (आईएएनएस)। सर्च इंजन गूगल ने प्योंगचांग-2018 ओलंपिक को समर्पित डूडल बनाना जारी रखते हुए शनिवार को इस खेल के दूसरे दिन कछुए का डूडल बनाया, जो सुस्त चाल नहीं, बल्कि तेज रफ्तार से दौड़ रहा है। कोरिया में इसे शुभता का प्रतीक माना जाता है।

डूडल में दिखाया गया है कि कछुआ, मैगपाई खेलों में प्रतिस्पर्धा करने के लिए दृढ़ प्रतिज्ञा है।

डूडल का अंत मैगपाई की जीत के साथ होता है। गूगल ने अपने डूडल पेज पर कहा, “खेल में धीमी शुरुआत के बाद मैगपाई अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए दृढ़प्रतिज्ञ है।”

कछुआ अपनी तेज रफ्तार चाल से एक घेरे के अंदर पहुंच जाता है और मुंह खोलता है। डूडल के अंत में मैगपाई के साथ एक हरे रंग के कछुए को भी दिखाया गया है, दोनों कछुए घेरे में साथ में बैठे नजर आते हैं।

प्योंगचांग ओलंपिक में 92 देशों के कुल 2,925 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।

दक्षिण कोरिया पहली बार शीतकालीन ओलंपिक खेल की मेजबानी कर रहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493