प्योंगयांग के परमाणु निरस्त्रीकरण सत्यापन में मदद को तैयार आस्ट्रेलिया

सिडनी, 13 जून (आईएएनएस)। आस्ट्रेलिया ने बुधवार को अमेरिका और प्योंगयांग सरकार के बीच परमाणु निरस्त्रीकरण समझौते पर हस्ताक्षर के एक दिन बाद उत्तर कोरिया के परमाणु निरस्त्रीकरण के सत्यापन में मदद की पेशकश की है।

आस्ट्रेलिया के विदेश मंत्री जूली बिशप ने संवाददाताओं से कहा, “मैंने आस्ट्रेलिया की सेवाओं की पेशकश की है, क्योंकि हमें इस संबंध में विशेषज्ञता हासिल है।”

समाचार एजेंसी ‘एफे’ के अनुसार, जूली ने कहा कि उत्तर कोरिया सत्यापन प्रक्रिया को जितने ही अच्छे तरीके से करने की अनुमति देगा, यह समझौता उतना ही मजबूत होगा।

अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) ने एक बयान में कहा है कि आईएईए उत्तर कोरिया में सत्यापन गतिविधियों के लिए तैयार है और इससे संबंधित देशों द्वारा अनुमति देने के बाद किया जा सकता है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को उत्तरी कोरियाई नेता किम जोंग-उन के साथ सिंगापुर में चार सूत्री समझौते पर हस्ताक्षर किए थे, जिसमें कहा गया है कि दोनों देशों के बीच वार्ता जारी रहेगी। इस दौरान हालांकि परमाणु निरस्त्रीकरण की अधिक जानकारी नहीं दी गई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493