चेन्नई, 21 जून (आईएएनएस)। संगीतकार एवं अभिनेता जी. वी. प्रकाश कुमार और अभिनेत्री एमी जैक्सन आने वाली तमिल फिल्म ‘केट्टा पयदा इंधा कार्ती’ में साथ नजर आएंगे।
एक सूत्र ने आईएएनएस को बताया, “प्रकाश और एमी पहली बार पर्दे पर साथ नजर आएंगे। फिल्म का नाम ‘केट्टा पयदा इंधा कार्ती’ है। फिल्म की शूटिंग बहुत जल्द शुरू होने वाली है।”
अभिनेता के रूप में प्रकाश की यह चौथी फिल्म होगी। फिल्म का निर्देशन नवोदित निर्देशक जोड़ी गुण एवं शेखर करेगी। फिल्म की कहानी राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार विजेता वेतरीमारण ने लिखी है और संवाद अटली ने लिखे हैं।
फिल्म के निर्माता नंदगोपाल हैं। कहा जा रहा है कि फिल्म वास्तविक घटना से प्रेरित है।
dharmpath.com dharmpath