‘प्रक्रिया के तहत गोवा विधानसभा सत्र में हिस्सा लेंगे पचेको’

पणजी, 10 जून (आईएएनएस)। गोवा विधानसभा के अध्यक्ष राजेंद्र अर्लेकर ने बुधवार को कहा कि दोषी विधायक फ्रांसिस्को पचेको गोवा विधानसभा के मानसून सत्र में प्रक्रिया के अनुरूप हिस्सा लेंगे।

पणजी, 10 जून (आईएएनएस)। गोवा विधानसभा के अध्यक्ष राजेंद्र अर्लेकर ने बुधवार को कहा कि दोषी विधायक फ्रांसिस्को पचेको गोवा विधानसभा के मानसून सत्र में प्रक्रिया के अनुरूप हिस्सा लेंगे।

पूर्व पुरातत्व और अभिलेख मंत्री पचेको गोवा विकास पार्टी के अध्यक्ष हैं। इस पार्टी के पचेको सहित दो विधायक हैं।

उन्हें हमले के एक मामले में छह महीने की सजा हुई है।

अर्लेकर ने विधानसभा परिसर में संवाददाताओं से कहा कि दोष सिद्ध विधायकों की उपस्थिति के लिए आधिकारिक प्रक्रिया का पालन किया जाता है।

उन्होंने कहा, “इसके लिए कोई अलग प्रक्रिया नहीं है। अगर वह मंत्री नहीं हैं तो उनके बैठने की जगह अलग होगी।”

सर्वोच्च न्यायालय ने मई में, निचली अदालत द्वारा उन्हें सुनाई गई छह महीने सजा बरकरार रखा था। इसके बाद उन्हें इस्तीफा देना पड़ा था।

अर्लेकर ने कहा कि कारावास अधिकारियों को सत्र के दौरान पचेको को विधानसभा अधिकारियों को सुपूर्द करना होगा।

उन्होंने कहा, “पुलिस या जेल प्रशासन विधायक को हमें सौंपेगा। हमारी देखरेख की अपनी व्यवस्था है। विधायक को सौंप दिए जाने के बाद हम उनका ख्याल रखेंगे।”

अध्यक्ष ने कहा, “अगर वह सत्र के हर दिन उपस्थित होते हैं, तो प्रक्रिया हर दिन दोहराई जाएगी।”

गोवा सरकार अगले कुछ दिनों में विधानसभा के मानसून सत्र की तारीख को लेकर अधिसूचना जारी करेगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493