प्रचार अभियान के दौरान बाल-बाल बचे सनी देओल

गुरदासपुर (पंजाब), 13 मई (आईएएनएस)। अभिनेता से नेता बने सनी देओल सोमवार को एक हादसे में बाल-बाल बच गए जब अमृतसर-गुरदासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग से गुजरते समय उनकी एसयूवी का एक टायर फट गया।

पुलिस ने बताया कि सनी देओल के काफिले में चल रहे कम से कम चार वाहन एक-दूसरे से भिड़ गए। हालांकि, घटना में कोई घायल नहीं हुआ है।

घटना के दौरान अभिनेता रोड शो के लिए जा रहे थे। इसके बाद वह एक अन्य वाहन में घटनास्थल से चले गए।

62 वर्षीय देओल गुरदासपुर से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और अकाली दल गठबंधन के उम्मीदवार हैं। इस सीट पर दिवंगत अभिनेता विनोद खन्ना चार बार सांसद रहे थे। अप्रैल 2017 में कैंसर की वजह से उनका निधन हो गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493