प्रज्ञा ठाकुर क्षिप्रा में स्नान करने उज्जैन रवाना (लीड-1)

भोपाल, 18 मई (आईएएनएस)। मालेगांव बम विस्फोट मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) से क्लीनचिट पा चुकीं साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर मध्य प्रदेश के उज्जैन में चल रहे सिंहस्थ कुंभ के दौरान क्षिप्रा नदी में स्नान करने के लिए भारी सुरक्षा बंदोबस्त के बीच बुधवार लगभग बारह बजे यहां से उज्जैन रवाना हो गईं हैं। देवास जिला अदालत के आदेश पर सरकार उन्हें क्षिप्रा में स्नान के भेजने राजी हुई है।

भोपाल, 18 मई (आईएएनएस)। मालेगांव बम विस्फोट मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) से क्लीनचिट पा चुकीं साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर मध्य प्रदेश के उज्जैन में चल रहे सिंहस्थ कुंभ के दौरान क्षिप्रा नदी में स्नान करने के लिए भारी सुरक्षा बंदोबस्त के बीच बुधवार लगभग बारह बजे यहां से उज्जैन रवाना हो गईं हैं। देवास जिला अदालत के आदेश पर सरकार उन्हें क्षिप्रा में स्नान के भेजने राजी हुई है।

साध्वी प्रज्ञा पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रचारक सुनील जोशी की हत्या में शामिल होने का आरोप है और इस मामले में देवास जिले की एक अदालत में सुनवाई चल रही है। साध्वी की ओर से सिंहस्थ कुंभ में स्नान के लिए किए गए आवेदन पर न्यायालय ने उन्हें 21 मई से पहले स्नान कराने के निर्देश सरकार को दिए थे। इसके बाद भी सरकार की ओर से कोई पहल नहीं किए जाने पर उन्होंने सोमवार से भोपाल के खुशीलाल आयुर्वेदिक चिकित्सालय में आमरण अनशन शुरू कर दिया था।

साध्वी प्रज्ञा इन दिनों राजधानी भोपाल के केंद्रीय जेल में बंद हैं। उनकी बीमारी का भोपाल के खुशीराम आयुर्वेदिक चिकित्सालय में उपचार चल रहा है। साध्वी के करीबी भगवान झा के अनुसार, “मंगलवार को देवास न्यायालय ने दोबारा सरकार को साध्वी को उज्जैन में स्नान कराने के निर्देश दिए, जिस पर उन्हें बुधवार को भारी सुरक्षा बंदोबस्त के बीच यहां से उज्जैन के लिए एंबुलेंस से रवाना किया गया है। उन्होंने उज्जैन में अनशन तोड़ने का ऐलान किया है।”

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश भदौरिया ने संवाददाताओं को बताया, “साध्वी को सुरक्षा-व्यवस्था के बीच चिकित्सकों के दल के साथ उज्जैन भेजा गया है। उन्हें सुबह पांच बजे भेजा जाना था, मगर स्वास्थ्य ठीक न होने के कारण उन्हें उज्जैन भेजने में बिलंब हुआ है। यह सारी कार्रवाई देवास न्यायालय द्वारा जारी आदेश के परिप्रेक्ष्य में की गई है।”

अस्पताल सूत्रों के अनुसार, दो दिनों से अनशन पर होने के कारण साध्वी प्रज्ञा के स्वास्थ्य में काफी गिरावट आई है। उनका रक्तचाप स्थिर नहीं हो पा रहा था, लिहाजा उन्हें दवाएं दी गईं और उनका स्वास्थ्य यात्रा लायक होने पर उन्हें उज्जैन जाने की अनुमति दी गई।

साध्वी के करीबी भगवान झा ने भी संवाददाताओं से कहा, “स्वास्थ्य पहले से बेहतर होने पर ही उन्हें उज्जैन ले जाया जा रहा है। उन्होंने पानी के साथ सिर्फ दवा ली है, अन्न नहीं लिया है। वह उज्जैन में ही अनशन तोड़ेंगी।”

ज्ञात हो कि उज्जैन में 22 अप्रैल से सिंहस्थ कुंभ शुरू हुआ है और 21 मई को इसका समापन होने वाला है। साध्वी 21 मई से पहले क्षिप्रा में स्नान करने की जिद पर अड़ी रही हैं और इसके लिए उनकी ओर से देवास न्यायालय में आवेदन भी किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493