प्रणब ने कांगो के राष्ट्रीय दिवस पर शुभकामनाएं दीं

नई दिल्ली, 29 जून (आईएएनएस)। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने सोमवार को कांगो के राष्ट्रीय दिवस पर वहां की सरकार तथा जनता को शुभकामनाएं दीं।

कांगो के राष्ट्रपति जोसेफ कबिला काबांगे को भेजे संदेश में प्रणब ने कहा, “भारत सरकार तथा यहां की जनता तथा मेरी तरफ से मुझे कांगो की सरकार, मित्रवत लोगों तथा आपको राष्ट्रीय दिवस के अवसर पर शुभकामनाएं देते हुए प्रसन्नता हो रही है।”

राष्ट्रपति ने कहा, “मुझे यह भरोसा है कि आने वाले सालों में हमारी जनता के साझा हित के लिए हमारे बीच मौजूद मधुर और दोस्ताना संबंध मजबूत होंगे।”

उन्होंने कहा, “आपके स्वास्थ्य तथा कांगो गणराज्य के लोगों की प्रगति, उन्नति तथा बेहतरी को लेकर मेरी शुभकामनाएं स्वीकार करें।”

कांगो मध्य अफ्रीकी देश है। इसको 30 जून, 1960 को बेल्जियम से आजादी मिली थी और तभी से कांगो में इस दिन राष्ट्रीय दिवस मनाया जाता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493