नई दिल्ली, 21 अक्टूबर (आईएएनएस)। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी शनिवार से गुजरात की दो दिवसीय यात्रा पर जाएंगे।
इस दौरान वह अंकलेश्वर में सरदार वल्लभभाई पटेल हृदय संस्थान का उद्घाटन करेंगे।
आधिकारिक बयान के मुताबिक, मुखर्जी रविवार को भरूच में सेवाश्रम अस्पताल का भी उद्घाटन करेंगे।
बयान के मुताबिक, मुखर्जी बापू गुजरात नॉलेज विलेज और समर्पण कॉलेज के छात्रों और संकाय सदस्यों को संबोधित करेंगे।
मुखर्जी दिल्ली लौटने से पहले गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री माधवसिंह सोलंकी से भी मुलाकात करेंगे।
dharmpath.com dharmpath