प्रणब मुखर्जी ने चीनी उद्यमियों को ‘मेक इन इंडिया’ के लिए आमंत्रित किया

गुआंगझू, 25 मई (आईएएनएस)। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने बुधवार को चीनी उद्यमियों को ‘मेक इन इंडिया’ पहल में भागीदारी के लिए आमंत्रित करते हुए कहा कि चीन से निवेश को अनुकूल माहौल देने के लिए भारत प्रतिबद्ध है।

चीन के चार दिवसीय दौरे पर पहुंचे राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने कहा कि भारत का मानना है कि दोनों देशों के बीच आर्थिक व वाणिज्यिक सहयोग में असीम क्षमता है, जो एक ही तरह की मौके व चुनौतियों का सामना करता है।

राष्ट्रपति ने कहा, “हमारी आर्थिक हिस्सेदारी की पूर्ण क्षमता को महसूस करने के लिए दोनों देशों के व्यापारिक समुदाय के बीच सूचना की खाई को भरना महत्वपूर्ण है। भारत चीन से मिलने वाले निवेश को अनुकूल माहौल प्रदान कराने के लिए प्रतिबद्ध है।”

उन्होंने कहा, “हमारा मानना है कि दोनों पक्षों के बीच आपस में व्यापार व निवेश को बढ़ाना दोनों देशों के लिए परस्पर लाभकारी होगा। ‘मेक इन इंडिया’ तथा सरकार की अन्य महत्वाकांक्षी योजनाओं में भागीदारी के लिए हम चीनी निवेश व उद्यमियों का स्वागत करते हैं।”

राष्ट्रपति ने कहा कि भारत दोनों देशों के बीच ज्यादा से ज्यादा सहयोग के लिए सुविधा प्रदान करने को तैयार है।

उन्होंने कहा, “भारत की विकास गाथा में भागीदारी के लिए भारत, चीन के निवेशकों को आमंत्रित करता है।”

मुखर्जी ने इस बात पर भी जोर दिया कि भारत एक ‘युवा देश’ है और हमारा प्राथमिक लक्ष्य एक आधुनिक समाज का निर्माण करना है, जो सतत विकास सुनिश्चित करता हो।

उन्होंने कहा, “हम इस उद्देश्य की तरफ तेजी से जा रहे हैं और हमारे देश में गहरे आर्थिक-सामाजिक बदलाव हो रहे हैं। चीन की आर्थिक उपलब्धि हमारी प्रेरणा का स्रोत है।”

मुखर्जी यहां मंगलवार को पहुंचे हैं। वह बीजिंग का भी दौरा करेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493