नई दिल्ली, 26 नवंबर (आईएएनएस)। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने शनिवार को क्यूबा के क्रांतिकारी नेता और पूर्व राष्ट्रपति फिदेल कास्त्रो के निधन पर शोक व्यक्त किया। वह 90 वर्ष के थे।
मुखर्जी ने कहा, “क्यूबा के क्रांतिकारी नेता, पूर्व राष्ट्रपति और भारत के दोस्त फिदेल कास्त्रो के दुखद निधन पर हार्दिक संवेदना।”
क्यूबाई टेलीविजन ने घोषणा की कि फिदेल कास्त्रो का निधन शनिवार को हो गया। उन्होंने साल 2008 में अपने भाई राउल के हाथों में सत्ता की कमान सौंपने से पहले एक दलीय व्यवस्था वाले क्यूबा पर करीब आधी सदी तक शासन किया।
dharmpath.com dharmpath