प्रणय रॉय के खिलाफ सीबीआई छापा विचलित करने वाला : ममता

कोलकाता, 5 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को समाचार चैनल एनडीटीवी के संस्थापक प्रणय रॉय के आवास पर केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा की गई छापेमारी की निंदा की और इसे विचलित करने वाली प्रवृत्ति करार दिया है।

ममता ने ट्वीट किया, “प्रणय रॉय के घर पर सीबीआई द्वारा छापा मारे जाने को लेकर हैरान हूं। वह बेहद सम्माननीय और प्रतिष्ठित व्यक्ति हैं। यह विचलित करने वाला दौर है।”

सीबीआई ने सोमवार को बैंक धोखाधड़ी के एक मामले में दिल्ली स्थित रॉय के घर पर छापेमारी की।

इस छापेमारी पर एनडीटीवी ने कहा है कि यह अभिव्यक्ति की आजादी छीनने के उद्देश्य से सीबीआई के उत्पीड़न का हिस्सा है।

सीबीआई ने रॉय, उनकी पत्नी राधिका, एक निजी कंपनी और अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493