नई दिल्ली, 15 नवंबर (आईएएनएस)। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को एआईसीसी के संपर्क प्रभारी सचिव के तौर पर प्रणव झा के नाम को मंजूरी दे दी।
कांग्रेस नेता व प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी को ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के संपर्क विभाग का संयोजक बनाया गया है।
इससे पहले प्रणव झा संपर्क विभाग में मीडिया समन्वयक रह चुके हैं, जिसके अध्यक्ष रणदीप सिंह सुरजेवाला हैं।
dharmpath.com dharmpath