प्रणव पड्या को भारत गौरव पुरस्कार

हरिद्वार, 29 जुलाई (आईएएनएस)। अखिलविश्व गायत्री परिवार के प्रमुख एवं देवसंस्कृति विश्वविद्यालय के कुलाधिपति प्रणव पण्ड्या को ब्रिटिश संसद ने वर्ष 2014-15 के लिए ‘भारत गौरव’ पुरस्कार से नवाजा है।

हरिद्वार, 29 जुलाई (आईएएनएस)। अखिलविश्व गायत्री परिवार के प्रमुख एवं देवसंस्कृति विश्वविद्यालय के कुलाधिपति प्रणव पण्ड्या को ब्रिटिश संसद ने वर्ष 2014-15 के लिए ‘भारत गौरव’ पुरस्कार से नवाजा है।

शांतिकुंज की तरफ से यहां जारी एक बयान के अनुसार, पण्ड्या के प्रतिनिधि के रूप में ब्रह्मवर्चस शोध संस्थान के वैज्ञानिक डॉ. अमल कुमार दत्ता ने इंग्लैंड की संसद के विशेष सभागार में भारत के राजदूत एवं अन्य गणमान्य की उपस्थिति में यह पुरस्कार प्राप्त किया।

बयान के अनुसार, हरिद्वार पहुंचने पर दत्ता ने कहा कि यह मेरे जीवन का गौरव पूर्ण दिन था। ब्रिटेन की संसद द्वारा प्रणव पण्ड्या को सम्मानित किया गया।

पुरस्कार के तहत दो लाख रुपये तथा एक मानपत्र प्रदान किया जाता है।

बयान के अनुसार, डॉ. पण्ड्या ने कहा कि यह सम्मान मेरा नहीं, किन्तु गुरुसत्ता एवं लाखों गायत्री साधकों, स्वयंसेवी कार्यकत्ताओं और देवसंस्कृति विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों का सम्मान है।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493