लुसाने (स्विटजरलैंड), 12 दिसम्बर (आईएएनएस)।फीफा की एथिक्स कमिट द्वारा लगाए गए 90 दिन के अस्थायी प्रतिबंध के खिलाफ यूरोपियन फुटबाल संघ (यूईएफए) के अध्यक्ष माइकल प्लाटिनी की अपील को शुक्रवार को खेल पंचाट न्यायालय (सीएएस) ने खारिज कर दिया।
प्लाटिनी ने 20 नवंबर को फीफा द्वारा अपने ऊपर लगए गए प्रतिबंध को हटाने के लिए अपील दायर की थी
प्लाटिनी को फीफा अध्यक्ष सेप ब्लाटर के साथ फीफा में भ्रष्टाचार के आरोपों चलते अक्टूबर में निलंबित कर दिया गया था। उन पर लगाया गया प्रतिबंध पांच जनवरी 2016 को खत्म हो रहा है।
दोनों ने अपने ऊपर लगे आरोपों को हालांकि गलत बताया है और 21 दिसंबर को आने वाले फैसले का इंतजार करने की बात कही है।
शुक्रवार को सीएएस ने जारी एक बयान में कहा है कि कोर्ट ने प्लाटिनी द्वारा उन पर लगे अस्थायी प्रतिबंध को हटाने की अपील को खारिज कर दिया है।
बयान में आगे कहा गया है, ‘सीएएस समिति का मानना है कि इस प्रतिबंध से प्लाटिनी को किसी तरह का कोई नुकसान नहीं होगा।’
dharmpath.com dharmpath